सगमा (गढ़वा) / विनोद मिश्रा
सगमा प्रखंड के मकरी गांव में रविवार सुबह एक नवजात बच्चे के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चंदन बैठा सुबह करीब आठ बजे यूके लिप्टाश जंगल की ओर शौच के लिए गए थे। तभी झाड़ी से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। डरते-डरते जब वे पास पहुंचे तो देखा कि एक नवजात बच्चा झाड़ी में पड़ा रो रहा है।
उन्होंने तुरंत पंचायत मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा को फोन पर इसकी सूचना दी। मुखिया ने बच्चे को अपने घर लाने को कहा। कुछ ही देर में उनके घर बच्चे को देखने वालों की भारी भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए मुखिया ने धुरकी थाना को सूचित किया।
सूचना पर पहुंचे एएसआई सुनील कुमार ने मामले की जानकारी ली और लिखित रूप से बच्चे की देखरेख की जिम्मेदारी मुखिया को सौंपी। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है और मुखिया के संरक्षण में रखा गया है। उसका वजन लगभग 2 किलो 100 ग्राम है।
इधर, बच्चे को गोद लेने के लिए कई लोग आगे आए हैं और लंबी लाइन लगी हुई है।
Advertisement






Users Today : 16
Total Users : 352221
Views Today : 18
Total views : 506379