बिशुनपुरा(गढ़वा)। विसुनपुरा थानाक्षेत्र के बिशुनपुरा ग्राम निवासी प्रदेश भंडारी ने डीसी को आवेदन देकर राज राजेन्द्र देव सहित अन्य लोगो पर जबरन खेत जोत लेने का आरोप लगाते हए न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार बिशुनपुरा ग्राम अंतर्गत खाता न. 2 प्लॉट न. 504 रकबा 2.50 मेरे नाना सोवरन कहार के नाम से है। जिस पर वंशानुशार शांति पूर्ण दखल व कब्जा है। उक्त भूमि पर मैंने हरेक साल की तरह इस साल भी धान का बीज लगाया था। जिसे 13 जुलाई 2022 को नगर उंटारी निवासी राज राजेन्द्र प्रताप देव (पिता स्व भैया शंकर प्रताप देव), अमहर के मंजू राम, राम स्वरूप राम और विसुनपुरा के चुनु राम ने गुट बना कर मेरे दखल कब्जे की भूमि को धान के लगे बीज सहित पूरे खेत को जोत दिया। मना करने पर अभद्र गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। प्रदेश भंडारी ने उपायुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी से उक्त मामले में जांचोपरांत कार्यवाई की मांग किया है।
Advertisement









Users Today : 16
Total Users : 351067
Views Today : 16
Total views : 504950