श्री बंशीधर नगर। सावन की पहली सोमवारी को लेकर श्री बंशीधर नगर के शिवालयों में उत्साह का माहौल है। ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। गृह जिले के अलावे सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़ से भी बड़ी संख्या भक्त भोलेनाथ का दर्शन करने पहुंचे थे। सुबह से मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शिवभक्तों के हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से क्षेत्र गुंजयमान हो गया।
वही इससे पूर्व राजा पहाड़ी पर लगने वाले श्रावणी मेला का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह ने उद्घाटन किया। जज सपत्नीक मंदिर में विधिवत पूजा पाठ किया। मंदिर के पुजारी गोविंद पाठक ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा सम्पन्न कराया।

Advertisement
वही पहली सोमवारी को बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने के कारण मंदिर निर्माण समिति द्वारा व्यवस्था को लेकर कई तरह के इंतजाम किए गए थे। पहाड़ी के ऊपर जाने वाले रास्ते को वाहनों के लिए वनवे कर दिया गया है। दूसरे रास्ते से वाहनों को नीचे जाने दिया जा रहा। समिति के वोलेंटियर्स भक्तों को कतारबद्ध करा कर दर्शन करा रहे है। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस बल के जवान तैनात है।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 351052
Views Today : 1
Total views : 504935