भवनाथपुर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान में नेहरू युवा केंद्र गढ़वा जिला युवा अधिकारी मोहसिन हाशमी के निर्देश पर विशुनपुरा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुमारी पूजा सिंह के द्वारा लगातार 10 दिनों से युवा मंडल का बैठक कर आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराने के लिए संकल्प दिलवाया जा रहा है। स्वयंसेवक कुमारी पूजा सिंह ने बताया कि हर-घर तिरंगा अभियान के तहत डोर टू डोर कैंपेन चला कर अपने घर की छतों पर हर जगह घर घर तिरंगा झंडा फहराने के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। वही स्वतंत्रता सेनानी के नाम से युवा मंडल का गठन के साथ साथ हनुमान मंदिर मझिगाँवा और प्रसिद्ध जगहों पर जाकर तिरंगा झंडा के साथ फोटो लिया जा रहा है। सभी ग्रामीण युवाओं और ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
मझिगाँवा के जलसहिया ममता देवी और स्वास्थ्य सहिया के द्वारा बैठक में युवा मंडल का गठन किया गया। इस दौरान हनुमान मंदिर युवा क्लब के अध्यक्ष अंजली कुमारी, सचिव रूबी कुमारी, कंचन कुमारी, राजा कुमार पासवान, ब्यूटी कुमारी, चन्दन यादव, गोल्डन पासवान, कमलेश कुमार, संन्दीप पासवान, अंगद पासवान, मीना देवी, सुनिता देवी, कान्ती देवी, गंगा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 352196
Views Today : 8
Total views : 506351