भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
आरके +2हाई स्कूल में कार्यरत किरानी द्वारा काम मे लापरवाही बरते जाने की शिकायत पर प्रमुख शोभा देवी, सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव प्रसाद यादव, पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि किरानी का प्रधानाध्यापक के साथ समन्वय ठीक नही है। जिसके कारण सरकारी कार्य मे लापरवाही बरती जा रही है। इस दौरान प्रतिनिधियों द्वारा किरानी चंद्रकांत पांडेय को फटकार लगाते हुए सही से कार्य करने की नसीहत दी गयी। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कार्य मे लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। स्कूल को अखाड़ा नही बनने दिया जाएगा। अगली बार से शिकायत मिलने पर कार्यवाई के लिए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
स्कूल के प्राचार्य रोहिणी कांत देव पांडेय के प्रभार लेने के बाद किरानी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगातार लग रहा था। दोनों के बीच समन्वय नही बन पाने के कारण कार्य सुचारू रूप से नही होने की शिकायत मिलती थी। प्राचार्य के निर्देश को किरानी नही मानते थे। जिसे लेकर दोनों के बीच निकझोंक भी हुई थी। जिसे लेकर प्राचार्य द्वारा डीईओ को आवेदन देकर किरानी की शिकायत भी की गई थी। मौके पर ओमप्रकाश, घनश्याम गुप्ता, अंकित त्रिवेदी, प्रिया कुमारी, संजय कुमार रजक, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार राम भी मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 19
Total Users : 352327
Views Today : 25
Total views : 506499