भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
राहुल फिजिकल एकेडमी द्वारा सेल मैदान टाउनशिप मे हवन किया गया। हवन कार्यक्रम प्रशिक्षण ले रहे सैकड़ो छात्र की उज्वल भविष्य और 8 सितम्बर को होने वाले अग्नीवीर भर्ती के लिए आयोजित हुआ। हवन के बाद 1600 मीटर दौड प्रतियोगीता भी कराया गया। बिहार से आए प्रशिक्षक द्वारा छा़त्रो को उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में प्रथम पुरस्कार राहुल कुमार यादव, द्वितिय दिपक पाल, तृतिय ओमप्रकाश सिंह और महिला वर्ग में प्रथम सिमल कुमारी, द्वितिय माही गुप्ता, तृतिय अंजली कुमारी रही। इस मौके पर सिंदुरिया उपमुखिया वैश खान, निदेशक ब्रजेश दुबे, सागर कुमार, राहुल यादव (ट्रेनर), अभिजित सिंह, मनु उपाध्याय, लल्लु गुप्ता, सतिश मिश्रा, राहुल मिश्रा, रोहित यादव, रंजित पटेल, आशिष, शिव, सुमन चन्द्रवंशी, हंसराज, आजेश, लव कुमार, नितिश, दिनेश, रूपेश, अमित भूषण, विरेन्द्र, आनंद, विशाल, शिवम, राकेश, मुकेश, दिपक सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350998
Views Today : 2
Total views : 504852