विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
इलाज कराने विशुनपुरा स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र गयी प्रमुख दीपा कुमारी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के अनुपस्थिति के कारण बगैर इलाज के लौटना पड़ा। प्रमुख दीपा कुमारी अपने बच्चे का इलाज कराने लाल चौक स्थित प्राथमिक उपस्वास्थ केंद्र सुबह दस बजे पहुंची। लेकिन बंद पाया गया। घण्टो इंतजार के बाद भी डॉक्टर और पदस्थापित नर्स तारा गुप्ता अस्पताल नही पहुंचे। जिसके बाद प्रमुख 11 बजे घर वापस हो गई। दुबारा प्रमुख दीपा कुमारी अपराह्न एक बजे चिकित्सालय पहुंची। इस समय भी अस्पताल बंद पाया गया। दो घण्टे इंतजार के बाद प्रमुख प्रखंड कर्मी से मोबाइल नंबर लेकर संपर्क करने की कोशिश किया। लेकिन मोबाइल आउट ऑफ रेंज बताया। जिसके बाद आक्रोशित होकर अपने बीमार बच्चे को लेकर प्रमुख घर चली गई।
इस अजीबोगरीब स्थिति को देकर आम लोगो मे स्वास्थ सेवा को लेकर नकारात्मक चर्चाएं शुरू हो गयी है। लोगो का कहना है कि जब प्रमुख का इलाज नही हो सकता तो आम लोगो के साथ क्या होगा।
वही पर इस संबंध में पूछे जाने पर एएनएम तारा गुप्ता ने कही की मेरी तबियत काफी खराब थी, जिसके कारण उपस्वास्थ्य केंद्र नही पहुंच सकी।
उधर श्री बंशीधर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि जब तक नर्स से बात नही होगी, तब तक इस संबंध में कुछ नही कह सकते।
गढ़वा सिविल सर्जन अनिल सिंह ने पूछे जाने पर कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जांचोपरांत कार्यवाई की जाएगी।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 350823
Views Today : 1
Total views : 504622