रंका(गढ़वा)/तौहीद आलम
राजकीय प्लस 2 उच्च विद्यालय रंका के मैदान में झारखण्ड सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम खेलो झारखंड के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानन्द राम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सच्चिदानंद सिंह, प्रखंड प्रमुख हेमंत कुमार लकड़ा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी, बीपीओ संतोष कुमार दूबे, सांसद प्रतिनिधि कमलेश नन्दन सिन्हा, रंका बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बतौर मुख्य अतिथि रंका बीडीओ देवानंद राम ने खेलो झारखंड 2022-23 कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि प्रखण्ड स्तर से चयन के बाद जिला स्तर पर अयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तर पर सफल होने पर स्तर के लिए चयन किया जाएगा।विभिन्न तरह के खेल में छात्र-छात्राओ को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा स्वास्थ्य ही धन है। इसके लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। खेलकूद शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का बहुत बड़ा साधन है। क्योंकि खेल में हारना जरूरी है, न जीतना जरूरी है। खेल एक जीवन है, खेलना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीइइओ सच्चिदानंद सिंह व संचालन संजय प्रसाद गुप्ता ने किया। मौके पर कंचनपुर पंचायत समिति सदस्य शिवशंकर राम, हाई स्कूल अध्यक्ष उतम पाण्डेय, देवेन्द्र उपाध्याय, जन्मेजय शुक्ला, धीरज सिंह, अरविंद कुमार ठाकुर, परवेज आलम, शमशाद अहमद, सतेन्द्र यादव, संजीत कुमार, आयुष गुप्ता, प्रताप पांडेय, धनंजय तिवारी, रीता कुमारी, सविता सिंह, कल्पना कुमारी, शोभा कुमारी, आरती कुमारी सहित कई उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 20
Total Users : 351016
Views Today : 22
Total views : 504872