भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
डीएवी स्कूल में सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह कार्यक्रम के तहत गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार क्रिया कलाप के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह और संजय राय भट्ट के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य राकेश सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। संगीत शिक्षक गणेश त्रिवेदी द्वारा तैयार किए गए संगीत पर विद्यालय के अलग अलग कक्षाओं के बच्चों द्वारा गीत-संगीत और नृत्य का प्रदर्शन किया गया। जो सांप्रदायिक सद्भावना पर आधारित था। इसके साथ शिक्षक ब्रजेंद्र कुमार द्वारा भी एक गीत प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार सिंह और संजय राय भट्ट ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक ओ पी सिंह द्वारा किया गया। मौके पर शिक्षक सूरज सिंह, शौकत अली, बीबी साहू, एके वर्मा, पीके वर्मा, संतोष गुप्ता, प्रवीण पांडेय, ब्रजेंद्र कुमार , लक्ष्मण शास्त्री, रंजना वर्मा, रिंकी कुमारी, अंजना, गीतिका सिंह, रहमान खलील, सुमंत धर दुबे, विजय शंकर दुबे, दिलीप कुमार,धनंजय मिश्रा, अजीत कुमार के अलावे समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645