श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
झारखंड सरकार के शिक्षा उपसचिव ओमप्रकाश तिवारी शुक्रवार को श्री बंशीधर नगर के गर्ल्स हाइस्कूल व मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। मीडिल स्कूल में 9 बजे निरीक्षण के लिए उपसचिव पहुंच गए थे। 9 बजे प्रार्थना हो रहा था। प्रार्थना के बाद स्कूल के बच्चों से शिक्षण व्यवस्था के बारे में पूछताछ किया। वही स्कूल के शिक्षकों से भी उपसचिव ने शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही खेलो झारखंड के बारे में जानकारी लिया। साथ ही मध्यान भोजन के बारे में भी पूछताछ किया। इस दौरान बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान उपसचिव शिक्षण व्यवस्था को लेकर संतुष्ट दिखे। अपने इंस्पेक्शन नोट में उपसचिव ने स्कूल की तारीफ किया। कहा कि स्कूल के शिक्षक के साथ बच्चे भी ऊर्जावान है। निरीक्षण के दौरान समय पर 400 से अधिक बच्चों की उपस्थिति से उपसचिव गदगद हुए। कहा कि ठंड में भी इतने बच्चों की उपस्थिति दर्शाता है कि स्कूल प्रबंधन और बच्चे शिक्षा को लेकर सकारात्मक सोच वाले हैं। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र पदाधिकारी कैसर रजा, बीईईओ विजय पांडेय, स्कूल के हेडमास्टर अनिल विश्वकर्मा, खुशदिल सिंह, रामलला मिश्रा, आफताब आलम, अनूप ठाकुर, शशि सिंह, मीरा कुमारी, अनिता कुमारी, माया भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement





Users Today : 20
Total Users : 352225
Views Today : 22
Total views : 506383