श्री बंशीधर नगर/रमना (उपेंद्र कुमार/राहुल कुमार)
नगर उंटारी प्रखंड के कोलझींकि पंचायत के मुखिया अजय गुप्ता को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये घुस लेते हए रंगे हाथ पकड़ा है। इसकी गिरफ्तारी रमना से की गई है। जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित एक व्यक्ति से वह घुस की मांग कर रहा था। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने इसकी सूचना एसीबी को दिया। एसीबी ने उक्त मामले की पहले गहनता से छानबीन किया। जांच सही पाए जाने के बाद एसीबी ने एक टीम का गठन कर उक्त कार्यवाई की है। जानकारी के अनुसार मुखिया गढ़वा से लौटने के दौरान उक्त व्यक्ति से 15 हजार रुपये घुस के रूप में मांगते हुए रमना बुलाया था। रमना बस स्टैंड पर उक्त व्यक्ति से 15 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे लेकर पलामू निकल गयी है। गिरफ्तारी के बाद घूसखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
Advertisement





Users Today : 20
Total Users : 352225
Views Today : 22
Total views : 506383