5 जून से शुरू होगा प्रवचन
श्री बंशीधर नगर/उपेन्द्र कुमार
विंध्य क्षेत्र अंतर्गत श्री बंशीधर नगर के पाल्हे-जतपुरा में भारतवर्ष के महान मनीषी ब्रम्हलीन संत पूज्य श्री श्री 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य पूज्यपाद श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का संकल्पित चातुर्मास्यव्रत एवं पूज्यपाद स्वामी जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले श्रीरामानुजाचार्य सहस्त्राब्दि जयंती स्मृति महामहोत्सव एवं श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से जारी है। पर्णकुटी और प्रवचन पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। आगामी 4 जून को स्वामी जी महाराज का शुभागमन होगा। 5 जून से नित्य प्रातः मंगल आरती और संध्या बेला में स्वामीजी महाराज का प्रवचन होगा। जिसमें प्रतिदिन लगभग 10 हजार श्रद्धालु भक्तों के शामिल होने का अनुमान है। इस वर्ष पुरुषोत्तम मास यानी अधिकमास होने के कारण पांच महीने का चातुर्मास्य होगा। 23 अक्टूबर 2023 को श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। 23 से 28 अक्टूबर 2023 तक महायज्ञ में देश के प्रत्येक कोने से लाखों श्रद्धालु भक्तों के शामिल होने का भी अनुमान है।
Advertisement








Users Today : 0
Total Users : 352467
Views Today :
Total views : 506678