धुरकी(गढ़वा)। बकरीद को लेकर धुरकी थाना परिसर में गुरूवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सगमा बीडीओ सत्यम कुमार, धुरकी बीडीओ अरूण कुमार सिंह और थाना प्रभारी सदानंद कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगो ने बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और मेलमिलाप से मनाने की बात कही। लोगो ने कहा कि धुरकी में बकरीद मेल-मिलाप से मनाने की परंपरा रही है। इसका निर्वहन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ व सौहार्दपूर्ण परिवेश में मनाने पर बल दिया गया। बीडीओ अरूण कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद का पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने कहा की धुरकी में पहले जैसे पर्व मनाते आ रहे है। उसी प्रकार शांति के साथ मनाकर मिसाल कायम करना है। पर्व के दिन किसी भी प्रकार से हुड़दंग कर कोई गलत पोस्ट फैलाने का काम करेगा उसे बख्शा नही जाएगा। उस पर कानूनी करवाई की जाएगी। बैठक में धुरकी और सगमा की जीप सदस्य, अंबुज जायसवाल, धुरकी मुखिया महबुब अंसारी, खुटिया मुखिया पति ईसलाम खान, सदर फिरोज खान, नायब सदर एकराम खान, धुरकी विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818