रंका(गढ़वा)। अनुमंडल मुख्यालय के सदर थाना में थाना दिवस पर लोगो की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय और अंचल अधिकारी राजकुमार प्रजापति
ने थाना दिवस के बारे में लोगो को जानकारी दिया। कहा कि आमलोग कानूनी लड़ाई में फंसकर समय और पैसा दोनों बर्बाद करते है। थाना दिवस के माध्यम से लोगो की शिकायतों का निपटारा तत्काल किया जाता है। लोग छोटे-मोटे विवाद को आपसी सहमति से भी सुलझा सकते है। थाना दिवस के मौके पर भी विवाद का हल किया जाता है। इस दौरान अंचल पदाधिकारी की मौजूदगी में जमीन विवाद का निपटारा भी किया गया। थाना दिवस के मौके पर अहमद अली, इजहार अंसारी, सुनील राम सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 1
Total Users : 352334
Views Today : 1
Total views : 506506