Advertisement
बोकारो/ इमरान
बोकारो जिला अंतर्गत सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र में गुरुवार को बंद खदान में चाल धंसने की घटना हुई है। स्वांग के पिपराडीह में चाल धंसने की घटना में एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया के थाना प्रभारी राजेश रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गये हैं। खबर फैलने पर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।
बताया जाता है कि गुरुवार शाम को कुछ व्यक्ति बंद पड़ी खदान में घुसकर कोयला की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान चाल धंस गया। जिसकी चपेट में एक व्यक्ति आ गया है। उनके साथ कुछ और लोग वहां कोयला निकालने का काम कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए और जान बचाकर वहां से भाग गए। जैसे ही इस बात की सूचना बाहर फैली तो लोगों को भीड़ जुट गयी। बताया जाता है कि जो व्यक्ति चाल धंसने से दब गया है, वह गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव का है। जानकारी मिलने पर गोमिया थाना प्रभारी भी सशत्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बंद पड़ी खदान में एक व्यक्ति की दबने की सूचना मिली है। उक्त व्यक्ति की पहचान किया जा रहा है। अभी रात हो गई है, इसलिए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि तत्काल जांच पड़ताल की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक गोमिया पुलिस घटनास्थल पर जमी थी।
Advertisement








Users Today : 18
Total Users : 351069
Views Today : 18
Total views : 504952