विसूनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा(LSDGs) के अंतर्गत सफसीयन्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ग्राम पंचायत से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण लौटने पर मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह के भव्य स्वागत किया गया।
सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने रमुना स्थित टेढ़की पुल के पास फूल-माला देकर स्वागत किया। उनके स्वागत में लोग बाजे-गाजे के साथ पहुंचे थे। बताते चले कि दो दिवसीय प्रशिक्षण पंजाब के क्रियस्टल रिसोर्ट नियर टोला जिरकापुर में था। जहां गढ़वा जिले से एकमात्र ददन का सिंह का चयन प्रशिक्षण के लिए हुआ था। लौटने पर उन्होंने कहा की यह उपलब्धि अमहर खास पंचायत की जनता का है। मुझे आज गढ़वा-पलामू जिले से उक्त प्रशिक्षण में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने उनके स्वागत में पहुंचे लोगो का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
वही उन्होंने प्रशिक्षण में बताए गए बातों को साझा करते हुए कहा कि पंचायत व प्रखंड की विकास को लेकर सभी जनप्रतिनिधि को एक साथ मिलकर केंद्र व राज्य से मिलने वाली विकास राशि से पंचायत के हर गांव को स्वच्छ व आत्मनिर्भर बनाना है। हर घर मे नल से पानी, हर घर को पक्का आवास, हर घर शौचालय और लैंगिक शिक्षा, निर्धनता को दूर करने के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लघु व कुटीर उद्योग को माध्यम बनाना,
के अलावे महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने की जरूरत है। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत व प्रखंड वासी मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 350881
Views Today : 28
Total views : 504709