सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
सगमा प्रखंड अन्तर्गत बीरबल गांव स्थित सूर्यमंदिर परिसर में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि गांव में एक ही जगह सूर्यमंदिर परिसर में दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पहले गांव में तीन जगहों पर पूजा आयोजित होता था। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद प्रमुख अजय साह ने कहा कि पूर्व में एक ही गांव में तीन स्थानों पर पूजा का आयोजन किया जाता था। लेकिन आज बैठक में एक ही जगह पूजा करने का निर्णय ग्रामीणों ने लिया है, जो स्वागतयोग्य है। इस बार धूमधाम से पर्व मनाया जाएगा। एक ही जगह पूजा होने से भव्य तरीके से सजावट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भजन संध्या और अन्य कार्यक्रमों में मैं हरवक्त साथ रहूंगा। बैठक में दस सदस्यीय पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्रीकांत चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, सचिव दीनानाथ साह, उप सचिव बालेश्वर यादव, संरक्षक के रूप में बैजनाथ प्रसाद यादव और
संगठन मंत्री के रूप में राजकुमार कुशवाहा का चयन किया गया। मौके पर बलराम ठाकुर, महेस साह, लखन राम, सीतल साह, बिन्देश्वर राम, सुरेंद्र प्रजापति, संतोष यादव, चन्द्रकेश राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 350582
Views Today : 32
Total views : 504323