गढ़वा/गोपाल कुमार चौधरी

शहर के रामदुलारी रेस्ट हाउस में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का चौथा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय मेटल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी का स्थापना दिवस गढ़वा जिला के साथ-साथ पूरे झारखंड प्रदेश में पहली बार मनाया जा रहा है। तेजी से पूरे प्रदेश भर पार्टी का विस्तार हो रहा है। हम सभी को सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के उम्मीदों पर खरा उतरना है। छह माह से प्रदेश में विकाशसील इंसान पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए ईमानदारी से काम कर रहा है। निश्चित तौर पर आने वाला दिन VIP का होने वाला है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले मे भी जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी का विस्तार का काम जारी है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। आपको अपने स्तर पर पंचायत और बूथ कमेटी निर्माण करना है। जिला, प्रखण्ड, पंचायत व बुथ स्तर के कमिटी निर्माण के बाद बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य महावीर चौधरी, प्रदेश महासचिव उपेंद्रनारायण चौधरी, वीआईपी नेता रामलाल चौधरी, प्रदेश महासचीव मंदीप मल्लाह, युवा समाजसेवी शशिभूषण कुशवाहा, रिटायर्ड सुबेदार रघु चौधरी, डाल्टेनगंज विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार भूपेंद्र चौधरी, वीआईपी नेता जितेंद्र उरांव, युवा नेता रविंद्र चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमेर चौधरी के द्वारा किया गया।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 349245
Views Today : 38
Total views : 502467