भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
थाना पुलिस ने कैलान जंगल से दो माह पूर्व हुए बाइक लूट की घटना में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने लुटे गए बाइक भी बरामद कर लिया है।जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान जंगल से 14 नवम्बर को ग्लैमर मोटरसाइकिल(JH03AB8371) को लूटा गया था। जिसे लेकर थाना कांड संख्या 181/22 धारा 379 भा0द0वी0 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के द्वारा कांड के अनुसंधान के लिए टीम का गठन किया गया था।अनुसंधान टीम के द्वारा लगातार छापामारी किया जा रहा था। 11 जनवरी 2023 को उंटारी रोड थाना के सहयोग से गठित टीम के द्वारा छापामारी कर लूटी गई मोटरसाइकिल व दो लुटेरे ज्ञानेन्द्र शर्मा(पिता दिनेश शर्मा) ग्राम-बंदला, थाना पाण्डु, जिला पलामू और अनिकेत शर्मा (पिता अधेन्द्र शर्मा) ग्राम करमडीह, थाना मझिआंव, जिला गढ़वा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार, पुअनि0 सहदेव कुमार साव, रामप्रसाद इंदवार, उंटारी रोड थाना पुअनि0 अशोक कुमार महतो, सअनि0 अभिमन्यु कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 352455
Views Today : 18
Total views : 506666