सीओ ने बगैर कागजात के बालू उठाव कर रहे 7 ट्रैक्टर को किया जब्त
विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह

Advertisement
राज्य सरकार अवैध खनन के मामले पर पूरी सख्ती अपनाए हुए हैं। लेकिन अनुमंडल मुख्यालय के बिसुनपूरा प्रखंड क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है। बिसुनपूरा प्रखंड के दर, जोगीराल, जतपुरा, संध्या, कोचेया, महुली, सोनडीहा, पिपरी कला गांव स्थित बाकी नदी मे बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन कर दिया गया है। सबसे बड़ी बात है कि बालू माफियाओं द्वारा दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक धड़ल्ले से प्रत्येक दिन तीन से चार सौ ट्रैक्टर बालू का उठाव किया जा रहा है। खनन माफिया इतने बेखौफ है कि बाकी नदी मेंं कई जगहों पर बालू निकाल कर मौत के कुआं के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
5 वर्ष पूर्व दर गांव स्थित बाकी नदी तट पर बालू माफियाओं द्वारा बनाए गए मौत के कुआं में डूबने से पतीहारी गांव के 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी।

Advertisement
Advertisement
वही अवैध बालू खनन को लेकर अंचलाधिकारी निधि रजवार पिपरी स्थित बालू घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान बालू घाट से बालू उठाव कर रहे ट्रैक्टरों से कागजात की मांग की, लेकिन गाड़ी का कागजात चालक नही देखा पाए। जिसके बाद सीओ के निर्देश पर विसुनपुरा पुलिस ने 7 ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ निधि रजवार ने बताया की प्रशासन अवैध खनन को लेकर गंभीर है। निर्धारित बालू घाटों के अलावे अन्य जगहों पर बालू उत्खनन को लेकर कारवाई की जाएगी। वही पिपरी में कई जगहों पर अवैध रूप से बड़े पैमाने पर बालू डंप किये गए थे। सीओ ने डंप किये गए बालू का भी जायजा लिया। सीओ ने कहा कि कानूनी कारवाई की जाएगी।
Advertisement









Users Today : 16
Total Users : 352174
Views Today : 19
Total views : 506329