सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव में सोमवार सुबह खेत में जुताई कर वापस लौट रहा ट्रैक्टर पलट गयी। इस घटना में मालिक सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए श्री बंशीधर नगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार सगमा गांव निवासी राम केवल सिंह के पुत्र राजा सिंह उर्फ रंजन सिंह सुबह खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर वापस लौट रहे थे। कुछ ही दूरी तय करने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट कर 10 फीट गड्ढा में चली गयी। वहीं चालक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे किसी तरह आनन फानन में बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चालक की स्थिति गंभीर हैं। परिजनों के मुताबिक गढ़वा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
Advertisement








Users Today : 10
Total Users : 352407
Views Today : 12
Total views : 506598