श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने कल्पना सोरेन के बंशीधर मंदिर में पूजन अर्चन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की आज एक बार फिर से बाबा बंशीधर का अपमान किया गया है। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने अपमान कराने का काम किया है। बंशीधर मंदिर का पट्ट 12 से 2 बजे तक बंद रहता है। लेकिन पूर्व विधायक ने 12:30 बजे पट्ट खुलवाकर दर्शन करवाया। यह भगवान का अपमान है। भगवान श्री कृष्ण मुरली के साथ सुदर्शन चक्र भी रखते हैं। ऐसे पापियों को सजा भगवान जरूर देंगे। उन्होंने कहा की बाबू लाल मरांडी भी एक बार 12 बजे के बाद मंदिर गए थे। लेकिन पट्ट बंद रहने के कारण बाहर से दर्शन किए थे। पट्ट बंद हो जाने के बाद बिना समय के नही खुलता।
Advertisement







Users Today : 25
Total Users : 351859
Views Today : 28
Total views : 505946