विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
चितरी गांव स्थित मानस सिन्हा के आवास पर कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित हुई। पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी डॉ बेला प्रसाद के बंशीधर नगर आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।
कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम को लेकर कहा की राष्ट्रीय सचिव के आगमन को लेकर हमलोग उत्साहित हैं। इस दौरान मानस सिन्हा ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी डॉ बेला प्रसाद का आगमन हो रहा है। उनके आगमन पर सभी कार्यकर्ता नये जोश के साथ काम कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार ने झारखण्ड की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। उसी प्रकार भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भी तस्वीर बदलेगी। भवनाथपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी की ओर काफी रुझान मिल रहा है। यहां से कांग्रेस पार्टी ही चनाव लड़ेगी। यह पार्टी की परंपरागत सीट रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील किया।
इस दौरान में बूथ कमिटी बनाने को लेकर भी चर्चा किया गया।
इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, रमना प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी, खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष राजेश रजक, भवनाथपुर से इंद्रदेव ठाकुर, डंडई से कयामुद्दीन अंसारी, सगमा से देवचंद यादव, धुरकी से अरविंद यादव, केतार से संजय सिंह खरवार, जिला सचिव अशरफ अंसारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला, भोलाराम, दिनेश प्रसाद यादव, नईमुद्दीन अंसारी, सुरेश राम, चंदेश्वर मेहता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 9
Total Users : 352342
Views Today : 9
Total views : 506514