सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
सगमा प्रखण्ड अंतर्गत पुतुर गांव के युवक की छत्तीसगढ़ में मौत हो गई। गांव निवासी चौबीस वर्षीय सखीचंद प्रजापति अपने अन्य मजदूरों के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित सम्भव स्टील प्लांट में सरिया सैट्रिंग का काम करने एक माह पहले गया था। काम करने के दौरान 26 सितंबर को हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आ गया। कंपनी के लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को कंपनी ने एंबुलेंस घर भेजवाया गया। शव पहुंचते ही स्वजनो के चीख पुकार से पूरे गांव में गमगीन हो गया। सूचना के बाद ग्रामीणों के अलावे मुखिया पति हनुमंत यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, महाचिव धर्मजीत यादव, बबलू ठाकुर, राजेश बैठा सहित कई लोग मृतक के घर पहुंचकर सांत्वना दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की मृतक हमारे पार्टी के कुशल कार्यकर्ता थे। इनकी मृत्यु से हम सभी काफी मर्माहत है। हम्लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। हमलोग शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़े हैं। विधायक भानु प्रताप शाही ने भी शोक संवेदना प्रकट किया है।
Advertisement
Advertisement








Users Today : 13
Total Users : 351847
Views Today : 13
Total views : 505931