धुरकी(गढ़वा)। धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव गांव स्थित दुसिया टोला में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक रेहला थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह रक्सी के दुसईया टोला में करीब बीस साल से ताड़ी का धंधा कर रहा था। एएसआई अलोक कुमार ने बताया कि रेहला थाना क्षेत्र के 40 वर्षीय गोपी चौधरी धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के दुसईया टोला में अपने ताड़ी का काम करता था। अपने घर से रविवार को रक्सी आया था। सोमवार की सुबह तबियत खराब होने के बाद उसकी मौत हो गयी। रक्सी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्यनारायण बैठा ने बताया कि वह काफी पहले से किसी बीमारी से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक के घरवालो को सुचना दे दिया गया है। मौके पर धुरकी थाना पुलिस पहुच चुकी है। एएसआई अलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा जा रहा है। मौके पर उपस्थित उपप्रमुख धर्मेन्द्र यादव, राजा, अरविन्द जायसवाल, संतोष जयसवाल सहित अन्य लोग थे।
Advertisement







Users Today : 3
Total Users : 351021
Views Today : 3
Total views : 504877