धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
कांग्रेस पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने दशहरा को लेकर धुरकी व सगमा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। भ्रमण के दौरान पूजा समिति के सदस्यों सहित लोगों से मिलकर दशहरा की बधाई दी। साथ ही समिति को सहयोग राशि भी दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा की पर्व के माहौल में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। लोग आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाएं। जिला अध्यक्ष ने क्षेत्रवाशियों को नवरात्र व दशहरा पर्व को अपनी तरफ से सहित अपनी पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दिया। उन्होंने यह भी कहा की हमारे क्षेत्र में कोई भी त्योहार हो हिंदू या मुस्लिम की एकता बना रहता है। सारे लोग मिलजुल कर पर्व को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा गृह प्रखंड धुरकी है। मैं बचपन से ही आयोजन समिति के लोगों के साथ मिलकर पर्व में भाग लेकर सफल बनाने में योगदान देता था।
इस मौके पर सगमा प्रखंड अध्यक्ष देवचंद यादव, कटहर पंचायत अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, सगमा मुखिया तेजलाल भुइंया, नरेश पासवान, प्रवीण विश्वकर्मा धनंजय यादव, मंगलेश यादव,नरेश पासवान जमाल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 352122
Views Today : 11
Total views : 506253