विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
प्रखंड मुख्यालय के श्री विष्णु मंदिर स्थित पोखरा चौक तालाब में डूबे युवक का शव देर रात देर रात निकाला गया। मृतक की पहचान विसुनपुरा निवासी सीताराम चंद्रवंशी के 20 वर्षीय पुत्र रंजन चंद्रवंशी के रूप में की गई।

Advertisement
रविवार शाम 4 बजे चार युवक स्नान करने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चारो डूबने लगे। तीन युवक किसी तरह बाहर निकल गए। वही एक युवक गहरे पानी में समा गया था। बाहर निकले युवकों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दिया। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में जाकर युवक की खोजबीन किया। लेकिन सफलता नही मिली।

Advertisement
वहीं सूचना मिलने पर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। वहीं शव निकालने के लिए एनडीआरएफ बिहटा टीम को सूचना दिया।
*एनडीआरएफ के नही आने आने से ग्रामीण आक्रोशित*
हालांकि एनडीआरएफ की टीम के नही पहुंचने पर ग्रामीण अक्रोशित हो गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी, दीपक प्रताप देव भी पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी ली। वहीं दीपक प्रताप देव ने सोहबरिया से के चार गोताखोरों को बुलाया। जिसके बाद रात साढ़े 12 बजे शव को बाहर निकाला गया।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल भेज दिया है।
Advertisement









Users Today : 11
Total Users : 351029
Views Today : 35
Total views : 504909