विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विशुनपुरा- बंशीधर नगर मुख्य पथ पर पिपरी कला गांव के समीप दो मोटरसाइकल की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार रमना थाना क्षेत्र के रामसुरज वियार पिता महेंद्र वियार ग्राम कर्णपुरा जो विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सारो स्थित अपने बहन बहनोई के यहां से विशुनपुरा की ओर आ रहा था। वहीं रंजीत कुमार चंद्रवंशी उम्र 19 वर्ष पिता कन्हाई चंद्रवंशी ग्राम पिपरी कला विशुनपुरा से अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान दोनों मोटरसाइकल की आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में पिपरी कला गांव के युवक रंजीत कुमार रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुच कर घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।
जहाँ डॉक्टर ने रंजीत की स्थित गंभीर देख गढ़वा के लिये रेफर कर दिया। वहीं गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव पिपरी स्थित पैतृक निवास जैसे पहुंचा, परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक का अंतिम संस्कार बाकी नदी तट स्थित श्मशान घाट पर किया गया। वही एक अन्य घायल रामसुरज वियार का इलाज चल रहा है।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 14
Total views : 504656