पॉलिटिकल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज
विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 13 तारीख को होगा। ऐसे में अंतिम समय में चुनाव प्रचार युद्धस्तर पर चल रहा है। पलामू प्रमंडल का विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र दोनों गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। इंडिया गठबंधन से राजद उम्मीदवार नरेश प्रताप सिंह, एनडीए से भाजपा उम्मीदवार वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ताल चुनाव जीतने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। वहीं चुनाव को पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाले बसपा के राजन मेहता, विकाश दुबे की पत्नी जागृति दुबे और सपा की अंजू सिंह की उपस्थिति चुनाव को बहुकोणीय बना रहा है। हिंदुस्तान की आवाज ने विश्रामपुर क्षेत्र के जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की। मझिआंव बाजार स्थित चाय की दुकान पर चाय की चुस्की ले रहे युवक रंजित ने कहा कि नरेश प्रताप सिंह की पकड़ हर वर्ग में दिखाई दे रही है। समाजसेवा के कारण जनता के बीच नरेश काफी लोकप्रिय हैं। पूरे पांच साल जनता के बीच रहने के साथ नरेश ने खुद के खर्च से विकास के कई कार्य किए हैं। उज्ज्वल राम ने बताया यहां पर त्रिकोणीय लड़ाई है। नरेश सिंह, जागृति दुबे और रामचंद्र चंद्रवंशी में कौन बाजी मारेगा नहीं कह सकते। नियामत अंसारी ने कहा कि नरेश सिंह चुनाव जीतेंगे। भाजपा के विधायक थे लेकिन कोई विकास कार्य क्षेत्र में नहीं हुआ है। एक व्यवसाई ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि भाजपा एक बार फिर से चुनाव जीतेगी। डबल इंजन की सरकार झारखंड में बनाएगी। रूपेश शरण ने कहा कि नरेश सिंह का पलड़ा भारी है। विधायक नहीं रहने के बावजूद नरेश सिंह ने अपने पैसे से लोगों की छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने का कार्य किया है। तेजस्वी यादव खुद इस सीट पर प्रचार करने उतरे। सतीश पासवान ने बताया कि यहां पर मुख्य मुकाबला नरेश सिंह और जागृति दुबे में हैं। रामचंद्र चंद्रवंशी ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। अरविंद भारती ने कहा कि राजन मेहता को चुनाव में बंपर जीत मिलेगी। हर वर्ग का समर्थन उनको मिल रहा है।
Advertisement








Users Today : 24
Total Users : 350794
Views Today : 28
Total views : 504592