विशुनपुरा(गढवा)/राजु सिंह
रामनवमी पर्व के अवसर पर सदर प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुरा विष्णु मंदिर परिसर में चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो केंद्रीय कार्य समिति सदस्य ताहिर अंसारी एवं विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित व फीता काटकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान आयोजनकर्ताओं ने विधायक का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर व्यास मंगलम यादव व संतोष यादव के बीच चैता दुगोला का जमकर मुकाबला हुआ। दोनों व्यास ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
Advertisement
कार्यक्रम में विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि रामनवमी पर्व के दिन ही भागवान श्रीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर चैता दोगोला कार्यक्रम का आयोजन काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी भााईचारा व सौहार्द बढ़ता है। साथ ही कलाकारों की प्रतिभाा निखरती है। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड विशुनपुरा का सांप्रदायिक एकता व सौहार्द का मिसाल है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर गीत संगीत का लुत्फ उठाये।
इस दोगोला कार्यक्रम के आयोजन कर्ता अध्यक्ष बलराम पासवान, सचिव सचिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष लालन गुप्ता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष छुनु ठाकुर, उपसचिव अर्जून विश्वकर्मा, शिव बचन यादव, पृथ्वी पाल, सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर सहयोग किया।
Advertisement
Advertisement