विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव में हाइवा के धक्के से बिजली पोल गिर गया। पोल से दबकर एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान गांव के ही मोबिन अंसारी के पुत्र फैजाव अंसारी उम्र 20 वर्ष के रूप में कि गयी। वही घायल युवक खादिम अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र जमजम अंसारी है।

Advertisement
वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने विशुनपुरा बंशीधर नगर मुख्य सड़क को पतिहारी माड़र चौक के पास जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे बालू लोड हाइवा वाहन सड़क किनारे बालू डंप कर रहा था। उसी दौरान बिजली के पोल से टकरा गयी। जिससे पोल टूट कर फैजान अंसारी और जमजम अंसारी के ऊपर गिर गया। पोल के चपेट में आने से दोनों युवक घायल हो गए।

Advertisement
घायलों को ग्रामीणों के मदद से अनुमंडलीय अस्पताल भेजवाया गया। जहां इलाज के दौरान फैजान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल जमजम अंसारी का इलाज चल रहा है
घटना के विरोध में सैकड़ो ग्रामीण बंशीधर व विशुनपुरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जामकर्ताओं ने 5 लाख रु मुआवजा की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से ही सड़क को जाम किया हुआ है।
इधर घटना की जानकारी पर विशुनपुरा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जानकारी लिया। साथ ही ग्रामीणों को जाम हटाने के लिये समझाने लगे। लेकिन विशुनपुरा पुलिस से बात नही बनी। ग्रामीण अपनी बातों को लेकर अड़े रहे।
उंसके बाद घटना स्थल पर बंशीधर नगर इंसेक्टर रतन कुमार सिंह पहुंच जमाकर्ताओं की मांग पर बातचीत किया। बातचीत के दौरान ग्रामीणों और प्रशासन में भी हल्की नोक झोंक देखने को मिली।
अंत में ग्रामीणों के बीच सहमति बन गयी। हाइबा वाहन मालिक के द्वारा मृतक को डेढ़ लाख और घायल को डेढ़ लाख रु देने की बात पर जाम हटा दिया गया।
उसके बाद पुलिस हाइवा वाहन को जब्त कर थाना ले गयी।
मौके पर ग्रामीण गुलाम रजा, ज्यासुदीन अंसारी, इमरानुल हक, जलील अंसारी, आलम अंसारी, मतवर अंसारी, नसरूदीन अंसारी, फैदार अंसारी, अजमल अंसारी, सलामत अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645