रमना(गढ़वा)/प्रतिनिधि
प्रखंड मुख्यालय के मुरती टोला बगौंधा स्थित श्री हनुमान मंदिर के गुंबद पर कलशा स्थापना भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हो गया। शोभा यात्रा के पूर्व श्रद्धालुओं के द्वारा श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा पाठ किया गया।

जानकारी के अनुसार सात घोड़े के रथ पर कलशा सजाया हुआ था। श्रद्धालु हाथ में महाबिरी झंडा के साथ कतार में चल रहे थे। बैंड बाजा और जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से पूरा इलाका भक्ति भाव से भरा था।
शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा मन्दिर से प्रारंभ होकर ब्लॉक मोड़ , प्रजापति टोला , थाना गेट , गोसाईबागी , बेलामा, ब्रम्ह स्थान, शिव स्थान , NH75 होते मंदिर वापस होकर वट वृक्ष, छठ घाट और हनुमान मंदिर का परिक्रमा के पश्चात संपन्न हो गया। शोभा यात्रा में बचे , महिला पुरुष काफी उत्साहित थे। मौके पर मुखिया दुलारी देवी, बीडीसी सीता देवी, अनुज कुमार, सुदर्शन वियार, नरेश साव, मनोज गुप्ता, सुनील प्रजापति, रामलाल वियार, कृष्णा वियार, राजु वियार, मनोज साह, पपु वियार, कुलदीप प्रजापति, सुरेश प्रजापति, महेंद्र गुप्ता, मालती गुप्ता, पार्वती देवी, बेसरी देवी एवं शिकांति देवी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
Advertisement