7 सीटों पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और 1 पर आप उम्मीदवार चल रहे आगे
नेशनल/डेस्क
मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए हए चुनाव का मतगणना जारी है। पहले चरण में हुए 11 नगर निगम के चुनाव में भाजपा 7, कांग्रेस 3 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
सिंगरौली में पार्टी मेयर पद कब्जा करते दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी के मेयर उम्मीदवार रानी अग्रवाल करीब 9 हजार वोटों के साथ मजबूत बढ़त बनाये हुए है। वही इस सीट पर भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नम्बर पर चल रही है।
इसके अलावे 11 में से 7 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए है। जिन सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई है उसमें भोपाल, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, बुराहनपुर, सतना और सागर नगर निगम शामिल है।
वही कांग्रेस के उम्मीदवार छिंदवाड़ा, जबलपुर और ग्वालियर नगर निगमो पर आगे चल रहे है।
Advertisement







Users Today : 4
Total Users : 350902
Views Today : 4
Total views : 504731