रमना/विसुनपुरा। राजू सिंह
कोरोना काल के कारण दो वर्षों बाद शिवभक्तों में श्रावणी मेले के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है ।कोविड-19 के देवघर में श्रावणी मेले का आयोजन नही हो पाया था। जिसके कारण शिवभक्त सावन में बाबा वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने से वंचित कर गए थे। इस बार बड़ी संख्या में शिवभक्त देवघर कांवर लेकर जा रहे है। गुरुवार को रमना से 15 सदस्यीय युवा कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान गाजे बाजे के साथ गेरुआ वस्त्र धारण कर बोल- बम, बोल -बम, बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है, जय भोलेनाथ जैसे जयघोष लगाते हुए देवघर के लिए रवाना हुए। इससे पहले गाजे बाजे के साथ कुछ दूर तक पैदल यात्रा किया। और स्थानीय मंदिरों में मत्था टेकने के बाद बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कांवरियों ने कहा कि देवघर जा कर भोलेनाथ से गांव, क्षेत्र और परिवार की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। देवघर जाने वाले युवा कांवरियों में सोनू सोनी, कमलेश ठाकुर, दीपक कुमार सहित कई लोगो का नाम शामिल है।
मौके पर रमेश रवानी, सुरेन्द्र, यादव, कुंदन कुमार, मुकेश प्रजापति, सचिता नंद सिंह, चंदन यादव, प्रमोद सिंह अजय सिंह सहित अन्य लोगो ने कांवरियों को रवाना किया।
Advertisement






Users Today : 16
Total Users : 352221
Views Today : 18
Total views : 506379