रांची/ पॉलिटकल डेस्क
झारखंड में भाजपा और झामुमो के दावों ने राज्य की राजनीति में सनसनी पैदा कर दी है। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किये गए दावों के बाद वार-पलटवार की राजनीति शुरू हो गयी है। सुप्रियो ने दावा किया कि भाजपा के 16 विधायक झामुमो के संपर्क में है। ये विधायक प्रदेश के एक बड़े नेता के व्यवहार से खफा है। उनका इशारा बाबूलाल मरांडी की तरफ था। एक अलग गुट बनाकर 16 विधायक हेमन्त सरकार को समर्थन करने का निर्णय ले सकते हैं। जिसके बाद भाजपा ने भी पलटवार किया है।
भाजपा का दावा 21 झामुमो विधायको ने की बगावत
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि झामुमो के 21 विधायकों ने बगावत कर दी है। वही भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी में कहा कि झामुमो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। झामुमो डूबता जहाज है। डूबते जहाज की सवारी कौन करना चाहता है।
महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी इन दोनों पार्टियों के दावों से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। अभी हाल में ही शिवसेना के विधायको ने अलग गुट बनाकर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।
Advertisement








Users Today : 12
Total Users : 350867
Views Today : 12
Total views : 504675