रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी जमुना सिंह के 19 वर्षीय पुत्र राजा सिंह की मौत महाराष्ट्र के नासिक में हो गयी। जानकारी के अनुसार राजा सिंह का शव उसके रूम में कपड़ा के सहारे लटकता हुआ पाया गया। बताया जाता है कि वह 24 जून को ही नासिक गया था। वहां चालक का काम करता था। इधर परिजनों ने बताया कि वे लोग राजा सिंह से लगातार संपर्क में थे। किसी प्रकार से किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। एक दिन पूर्व शुकवार को अपने साथ रह रहे गांव के साथियों से ड्यूटी नही जाने की बात कह कर डेरा में रह गया था। जिसके बाद रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे साथियों के आने के बाद उसका दरवाजा बंद मिला। आवाज देने के बावजूद जब कोई जबाब नही मिला तो कंपनी के कर्मियों के बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। जिसमे राजा का शव कपड़े के सहारे झूलता हुआ मिला। मृतक के चाचा सह पंसस बुधन सिंह ने बताया कि राजा सिंह बहुत ही सरल स्वभाव का लड़का था। उसका किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। इधर राजा के मौत की सूचना से पूरा गांव शोक में डूब गया है।समाचार भेजे जाने तक शव गांव नही पहुंचा था।
Advertisement








Users Today : 24
Total Users : 351942
Views Today : 28
Total views : 506043