खरौंधी(गढ़वा)। जिले में सुखाड़ की स्थिति को देखते हुये प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने फसल राहत योजना चलाया है, जो किसानो के हित में सराहनीय पहल है। उक्त बातें 20- सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने अपने कार्यालय में कही। साथ ही बताया कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के गढ़वा आगमन पर गढ़वा उपायुक्त की उपस्थिति में मैंने मिलकर प्रखंड सहित गढ़वा जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुये राहत कार्य चलाने का मांग किया था। वही कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी गढ़वा जिला में कम बारिश होने की बात स्वीकार की थी। हमारे मांग के फल स्वरुप कृषि मंत्री उच्च स्तरीय बैठक कर फसल राहत योजना चलाया जा रहा है। साथ ही कहा खरौंधी प्रखंड के दो राज्य राज्य टच करता है। पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा उत्तर में बिहार राज्य टच करता है। इस वर्ष प्रर्याप्त बारिश नहीं होने से प्रखंड कई ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों की समस्या के साथ-साथ सबसे बड़ी समस्या किसानों के पशुओं का चारा का है।सैकड़ों किसान प्रखंड से प्रतिदिन पलायन कर रहे है। प्रखंड में फसल राहत योजना चलाने से प्रखंड की समस्याएं दूर नहीं होगी। फसल राहत योजना चलाने चलाये जाने से किसानों को थोड़ा राहत मिला है। गढ़वा जिला को संपूर्ण सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुये व्यापक पैमाने पर राहत कार्य चलाने की जरूरत है। जिससे किसानों का पलायन रुके तथा मवेशियों को चारा उपलब्ध हो सके। इंटक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा इस वर्ष बारिश कम होने से किसानों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मांग करते है कि गढ़वा जिला को अकाल क्षेत्र घोषित कर ज्यादा से ज्यादा राहत कार्य चलाया जाए। ताकि जिला के किसानों को अकाल से राहत मिल सके। इस दौरान करिवाडीह पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सिंह, सुंडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सीताराम यादव, ब्रह्मदेव मेहता, मनोज शर्मा, सुनील यादव, जितेंद्र मेहता, नागवंत बैठा, प्रमोद पटेल, नवल किशोर यादव, समसुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 352196
Views Today : 8
Total views : 506351