भवनाथपुर(गढ़वा)। टाउनशिप स्थित सेल क्वार्टर में रहने वाले चंदेश्वर विश्वकर्मा कि 22 वर्षीय पुत्री सुमन विश्वकर्मा सर्पदंश का शिकार हो गयी।
सर्पदंश के बाद इलाज के लिए माइंस अस्पताल टाउनशिप में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में सुमन विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने आवास से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान सांप ने मेरे पैर में काट लिया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही थी।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645