बोकारो/ आसिफ
बोकारो जिला अंतर्गत दुग्दा में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दयावंती शर्मा के कार्यालय में आयोजित हुआ। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने गीत संगीत नृत्य की प्रस्तुति किया। साथ ही एक दूसरे को मेहंदी लगाई। वही इस दौरान महिलाओं के बीच मेहंदी, चूड़ी सुर श्रृंगार की सामग्री वितरण की गई।
इस मौके पर उपस्थित महिला मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दयावंती शर्मा और जिला मंत्री पूनम पांडेय ने कार्यक्रम के बारे में महिलाओं को मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो विधायक विरंची नाराय की पत्नी नीना नारायण के अलावे महिला मोर्चा दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी अर्चना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रभारी ऋतु सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन, रेनू देवी, रुचि शर्मा, ममता गोस्वामी, धनपाल, शोभा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद थी।
Advertisement








Users Today : 3
Total Users : 352191
Views Today : 3
Total views : 506346