विशुनपुरा(गढ़वा) राजु सिंह
प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव ने प्रखंड के सभी डीलरो के साथ मीटिंग किया। शैलेंद्र प्रताप देव ने कहा है कि डीलरों के द्वारा पर्ची पहले और राशन बाद में दिया जाता है। अभी तक जून माह का राशन भी वितरण नहीं किया गया है।डीलर के द्वारा अगस्त माह का पर्ची भी निकाल दिया गया, जो बहुत बड़ी समस्या है। यहीं से कालाबाजारी का खेल होता है। डीलरों के द्वारा पब्लिक को कम राशन दिया जाता है। सरकार के निर्देशानुसार सभी लाभुकों को सही तरीके से माप तौल कर राशन दिया जाए। 20 सूत्री अध्यक्ष ने कहा की धोती-साड़ी का वितरण भी जल्द से जल्द करें ताकि पब्लिक को दिक्कत ना हो। मौके पर डीलर संघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि गोदाम से हमलोगों को माल कम मिलता है। इसलिए हम लोग 1 से 2 किलो राशन काटकर वितरण करते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि पैसा वाला राशन पहले और फ्री वाला बाद में आता है। जिससे पब्लिक में शंका उतपन्न होता है।। जिससे हम लोगों को बहुत परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि विभाग हम लोगों को समय पर राशन दें, ताकि हम लोग पब्लिक के बीच में ससमय राशन वितरण कर सकें। मौके पर विनय कुमार रवि, शिव बच्चन यादव प्रसाद, दिवाकर शुक्ला, शिवप्रसाद राम, सुमित्रा महिला समूह, आफताब आलम, गंगा महिला समूह, तमन्ना महिला समूह के अलावे प्रखंड के सभी डीलर उपस्थित रहे।
वहीं डोर स्टेप ट्रांसपोर्टर अजय गुप्ता से पूछे जाने पर बताया कि आवंटन के हिसाब से राशन वजन में कोई कटौती नही करते हैं।
Advertisement





Users Today : 0
Total Users : 352353
Views Today :
Total views : 506529