Advertisement
विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से 10 सूत्री मांग को लेकर विधानसभा भवन रांची में मुलाकात किया। इस दौरान प्रमुख ने प्रखंड की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री को बताया कि प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और खेलकूद क्षेत्र में स्थिति दयनीय है। बिशुनपुरा प्रखंड में उच्च शिक्षा के लिए मात्र दो हाई स्कूल है, जिसमें एक सरकारी और एक अर्ध सरकारी स्कूल है। वही उच्च शिक्षा के लिए एक भी कॉलेज नहीं है। जिसके कारण गरीब बच्चों को बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण में काफी कठिनाई होती है। यहां का साक्षरता दर 45 प्रतिशत है। विशुनपुरा प्रखंड में स्वास्थ्य के लिए करोड़ों की लागत से चमचमाती हुई हॉस्पिटल तो बना है, पर एक भी डॉक्टर नहीं है। ना ही हॉस्पिटल तक जाने का रोड है। आज भी प्रखंड के मरीजों को इलाज के लिए 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय गढ़वा जाना पड़ता है। इस क्षेत्र के लोग शैक्षणिक रूप से काफी पिछड़े हैं। इसीलिए सरकारी या निजी कंपनी में यहां के लोगों की सहभागिता न के बराबर है। क्षेत्र के अधिकांश लोग मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। यहां के किसान भी अपेक्षाकृत वर्षा पर निर्भर करते हैं ।दीपा कुमारी ने कहा कि विशुनपुरा में खेलकूद के लिए एक भी मैदान नहीं है। जबकि यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी, जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, समाजसेवी चंदन मेहता इत्यादि उपस्थित रहे।
Advertisement







Users Today : 0
Total Users : 352440
Views Today :
Total views : 506645