धुरकी(गढ़वा)/कृष्णा कुमार
मुहर्रम पर्व को लेकर धुरकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मोहर्रम शांतिपूर्ण और सौहार्द से मनाने की बात कही गयी। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ अरूण कुमार सिंह, सगमा बीडीओ सत्यम कुमार और थाना प्रभारी सदानंद कुमार, धुरकी प्रमुख शांति देवी, सगमा प्रमुख अजय साह, उपप्रमुख धर्मेंद्र यादव मौजूद थे। इस दौरान लोगो ने कहा कि कोई भी पर्व आपसी सौहार्द और भाइचारा का प्रतीक बनता है। इसलिए सभी लोग मिलजुल कर शांति से पर्व मनाए। बीडीओ अरूण कुमार सिंह ने कहा मुहर्रम का पर्व इमाम हुसैन की शहादत के लिए मनाया जाता है। इमाम हुसैन ने गलत रास्ते को छोड़कर नेक रास्ते के लिए लड़ाई में शहीद हो गए थे। सगमा बीडीओ सत्यम कुमार ने कहा की पुर्व मे जैसे मुहर्रम का जुलूस धार्मिक सौहार्द के साथ निकलता था, ठीक उसी तरह इसबार भी निकलना चाहिए। अखाड़ा, ताजिया को लेकर जो पहले रूट निर्धारित था, उसी रूट से लोग निकलेंगे। वहीं थाना प्रभारी ने कहा की जुलूस के दौरान शांति बनी रहनी चाहिए। शांती भंग करने वाले व्यक्ति पर चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी क्षेत्रों में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था होगी। बैठक मे जेएमएम नेता इसरायल खान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोबीन अंसारी, पुर्व जिप सदस्य नंदगोपाल यादव, बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, शंभु गुप्ता, पुर्व मुखिया लक्षमण यादव, सत्यनारायण बैठा, बीससुत्री उपाध्यक्ष देवचंद यादव, भाजपा नेता इंद्रमणि जायसवाल, उपमुखिया धीरेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधी हरिलाल सिंह इसलाम खान सहित अन्य लोग शामिल थे।
Advertisement







Users Today : 17
Total Users : 350787
Views Today : 18
Total views : 504582