धुरकी(गढ़वा)/कृष्णा कुमार
धुरकी पंचायत सचिवालय के सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज कुमार ने पंचायत के सभी प्रगतिशील, बटाइदार व बड़े-छोटे किसानो के साथ सुखाड़ और फसल राहत योजना को लेकर चर्चा किया। कृषि पदाधिकारी ने बताया की बीडीओ अरूण कुमार सिंह के निर्देश पर झारखंड राज्य फसल राहत योजना के पोर्टल पर किसानों को रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। किसानो को मोबाइल नंबर, आधार और जमीन के रसीद के साथ ऑनलाइन रजिस्टर कराना है। तभी इस योजना का लाभ मिल सकता है। उन्होने बताया की वर्तमान मे वर्षा की स्थिती संतोषजनक नही है। सुखाग्रस्त और आकस्मिक फसलों की बोआई जोताई को लेकर सरकार चिंतित है। किसानो को इसकी भरपाई के लिए सकारात्मक पहल कर रही है। बैठक मे मुखिया प्रतिनिधी अली रौशन, बीपीआरओ चंद्रकिशोर, वार्ड सदस्य नंदकिशोर यादव, कलाम अंसारी, उपमुखिया प्रतिनिधी हनीफ अंसारी के अलावे कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 17
Total Users : 352004
Views Today : 17
Total views : 506112