विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
देश विगत कुछ दिन पहले आजादी के 75वी वर्षगाँठ, स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से आजादी के इस महापर्व को मना रहा था। पूरा देश तिरंगा के रंग में रंगा हुआ था। पीएम मोदी ने लाल किले के प्रचीन से झंडोतोलन कर देश को संबोधित किया।
वहीं झारखंड के गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड के संध्या गांव स्थित एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में अश्लील गानों पर इस विद्यालय के छात्र छात्राओं को डांस कराया गया। वहीं इस नृत्य के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में सोसल मीडिया के फेसबुक साइट पर विद्यालय के छात्र, छात्राओं विद्यालय के यूनिफार्म में भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमका लगाते देखा गया। आपको बता दें कि जब यह नृत्य हो रहा था, इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद थे। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल परिसर में इस तरह का कार्यक्रम कराए जाने की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है। इस वायरल वीडियो में एक बार फिर से शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
Advertisement







Users Today : 17
Total Users : 352004
Views Today : 17
Total views : 506112