खरौंधी(गढ़वा)/आदित्य कुमार
थाना क्षेत्र के अरंगी गटियारवा टोला निवासी श्यामसुंदर साव की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मृतिका के मामा ने आत्महत्या को संदिग्ध बताते हुए सौतेली माँ पर गंभीर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसपर पुलिस कार्रवाई करेगी। मृतिका पूजा कुमारी शनिवार को दोपहर घर मे फांसी लगा ली थी। पूजा की सौतेली माता इसकी सूचना आसपास के लोगो को दिया। सूचना के बाद पहुँचे स्थानीय लोगो ने घर पहुंच कर देखा तो फंदे से झूलती पूजा मृत अवस्था मे थी। घटना के वक़्त उसके पिता बाजार गए थे। स्थानीय लोगो ने मोबाइल से इसकी सूचना उन्हें दिया। जिसके बाद वे घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर मे कोई विवाद नही था।
उधर मृतिका के मामा व मौसी के ने सौतेली मां पर कई गंभीर लगाया। जिसके बाद थाना प्रभारी अभय कुमार ने मृतक के पिता व सौतेली मां से पूछताछ किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर पूछताछ की जा जा रही है। कुछ भी गलत पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाई की जाएगी। वही घटना की सूचना पाकर पूर्व मुखिया शिव कुमार प्रसाद यादव, समाजसेवी डॉक्टर रामनाथ मेहता, जितेंद्र कुमार मेहता, संतोष कुमार, जयकुमार, अशोक मेहता, बृजेश मेहता सहित कई लोगो ने घर जाकर मामले की जानकारी लिया।
Advertisement







Users Today : 12
Total Users : 351008
Views Today : 13
Total views : 504863