श्री बंशीधर नगर/ उपेंद्र कुमार
नगर उंटारी थाना क्षेत्र वासियों के लिए इस वक़्त की बड़ी सौगात मिली है। नगर उंटारी थाने को गृह मंत्रालय ने टॉप 30 थाने के रूप में चयन किया गया है। नगर ऊंटारी थाना को 2022 में देश के सर्वश्रेष्ठ तीस थानों में चयनित किया गया है। चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से किया गया है।

जानकारी के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने ट्रू एग्रीको नामक एजेंसी से देश के सभी थानों के सर्वे कराया था। जिसमें थाना की गतिविधियों के साथ-साथ पुलिस पब्लिक रिलेशन, थाने में आम नागरिकों के साथ व्यवहार समेत कई बिंदुओं पर सर्वे हुआ था। उक्त सर्वे में नगर ऊंटारी थाना को देश के सर्वश्रेष्ठ तीस थानों में चयनित किया गया है। चयनित टॉप तीस थानों में से अब टॉप दस थानों का चयन के लिये सर्वे शुरू हो गया है।
ट्रू एग्रीको नामक एजेंसी के मो अजीमुल हक की टीम सर्वे कर रही है। मो अजीमुल हक ने बताया कि पुनः देश के टॉप टेन थाना के लिये सर्वे किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि टॉप टेन में चयनित थाने को मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा।
Advertisement






Users Today : 15
Total Users : 352023
Views Today : 30
Total views : 506148