विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत अमहर गांव के विद्यालय टोला निवासी सूर्यदेव मेहता की 17 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की मौत सांप काटने से हो गयी। मृतिका के पिता सूर्यदेव मेहता ने बताया की हमारी पुत्री दोपहर में घर की पोतायी कर रही थी। इसी दौरान वह चिल्लाने लगी कि सांप काट लिया है। जिसके बाद हमलोगों ने दवनकारा में एक सांप झाड़ने वाले के पास ले गए। झाड़फूंक से भी सुधार नही होते देख आरती को सदर अस्पताल ले जाने लगे।गढ़वा ले जाने के दौरान कबिसा में उसकी मौत हो गयी। इस हादसे से गांव में मातम का माहौल है। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 352196
Views Today : 8
Total views : 506351