श्री बंशीधर नगर। थाना क्षेत्र के जंगीपुर में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या करने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंगीपुर के स्टेशन रोड में जंगीपुर निवासी दसू मेहता की हत्या गला काटकर कर दी गयी है। घटना अहले सुबह साढ़े 4 बजे की है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना के बारे में स्थानीय लोगो ने बताया कि दसू मेहता चाय पीकर टहलने स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी अचानक एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए। और चाकू से उनका गला काट दिया। साथ ही शरीर के कई जगहों पर भी चोट के निशान हैं। लोगो ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बाइक तेजी से बाजार की ओर निकल गयी। उधर घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। घटना के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है।।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 352196
Views Today : 8
Total views : 506351