भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रखंड के अरसली उतरी और दक्षिणी के अलावे सिंदुरिया पंचायतों को मिलाकर ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत जेएसएलपीएस द्वारा संकुल स्तरीय कमिटी के गठन किया गया। जिसमें तीनों पंचायतों से लगभग 132 सखी मंडल के महिलाओं ने भाग लिया।बीडीओ जयपाल महतो, जिला परिसद सदस्य रंजनी शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, समाजसेवी तस्बीन अंसारी, प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार ने सयुक्त रूप से दिप प्रवजलित कर और फीता काट कर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि संगठन का कार्य संकुल में सभी संचालित सखी मंडलो को देख रेख कि जिम्मेवारी होंगी l सभी समूहों को सरकार कि योजनाओं से जोड़ना व मुख्यधारा में लाना उद्देश्य होगा। जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा ने कहा कि सखी मंडल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर रोजगार से जोड़ना और स्वावलंबी बनाना है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने कहा कि महिलाएं जब तरक्की करेगी, तो गांव भी तरक्की करेगा। परिवार का आय बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए सरकार द्वारा सखी मंडल का गठन करके इन्हें सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर कौशल्या देवी, पूजा देवी, कुशुम देवी, शांति देवी, प्रभा देवी, रीना देवी, तारा देवी, सरिता देवी सहित सैकड़ों महिलाएँ उपस्थित थी।
Advertisement






Users Today : 6
Total Users : 350993
Views Today : 7
Total views : 504847