भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार

सेल भवनाथपुर तुलसीदादमार डोलोमाइट खदान मे 14 सितंबर से 29 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। राजभाषा के प्रयोग और प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने और कर्मचारियों व अधिकारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेल भवनाथपुर तुलसीदमार खदान के महाप्रबंधक मनोज कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अधिकारियों, कर्मचारियों ओर ठेका मजदूरों के लिए हिंदी स्लोगन, अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्राओं के लिए हिंदी निबंध, हिन्दी का वर्तमान और भविष्य, हिंदी भाषण, आत्मनिर्भर भारत मे हिन्दी की भूमिका आदि प्रतियोगिताओं तथा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 29 सितंबर को राजभाषा पखवाड़ा के समापन समारोह आयोजित की गई। इसी क्रम में इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल सेल , भवनाथपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूल छात्रों को महाप्रबंधक के द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए। कार्यक्रम में खदान के कर्मचारी, ठेका कर्मचारी ओर स्कूल की छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सेल भवनाथपुर तुलसीदामर खदान के सहायक महाप्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक भगवान पाणिग्रही, वित्त सहायक प्रबंधक एस. गांगुली की सराहनीय योगदान रही।
Advertisement








Users Today : 24
Total Users : 351942
Views Today : 28
Total views : 506043